इंडो नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट का चेयरमैन ने फीता कटकर किया उदघाटन

Kapilvastupost

बढ़नी सिद्धार्थ नगर। बढ़नी क्षेत्र के घरुवार मिनी स्टेडियम में इंडो नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन बतौर मुख्यातिथि चेयरमेन सुनील अग्रहरी ने फीता कटकर किया।
उदघाटन के उपरांत चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से आपसी भाईचारा का विकास होता है और स्वस्थ समाज के निर्माण में खेल की अहम भूमिका मानी जाती है। कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए आपस में प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में ईओ अजय कुमार , अमित मौर्य , बृजेश अग्रहरी ,अभिषेक यादव , राजू चौधरी ,रशीद कुरैसी , दुर्गेश वरुण ,दुर्गेश पांडेय ,अंकित विश्वकर्मा ,अजय वरुण , सहबान खान आदि लोग उपस्थित रहे।