📅 Published on: February 24, 2024
Kapilvastupost
सिद्दार्थनगर आगामी लोकसभा चुनाव में युवाओं के वोटो को सहेजने के लिए भारतीय जनता पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की लाभकारी नीतियों को बताने के लिए भाजपा के गोरखपु क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्य समिति के सदस्य आनंद मिश्रा सिद्धार्थनगर जिले में आए और उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज से 5 मार्च तक सिद्धार्थनगर जिले के युवाओं से वह जगह-जगह जाकर संवाद करेंगे उन्होंने कहा कि पूरे जिले को 25 मंडल में बांटा गया है इन 25 मंडलों में जाकर वे अपनी टीम के साथ युवाओं से संवाद करेंगे और आगामी लोकसभा में के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट की अपील करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई विकास के कार्यों को तो को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकास मिश्रा ने भी कहा कि आज का युवा भारतीय जनता पार्टी को ही वोट करेगा क्योंकि भाजपा की सरकार ने युवाओं के लिए बहुत कार्य किए हैं इसके लिए युवाओं से लगातार संपर्क कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है और जागरूकता का यह कार्यक्रम 5 मार्च तक पूरे जिले में चलेगा।