📅 Published on: February 24, 2024
Kapilvastupost
जिला सिद्धार्थनगर के थाना क्षेत्र डुमरियागंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम बहेरिया में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पानी से भरे गड्ढे में एक लाश मिली।
लाश की सूचना मिलने पर मुकामी थाना की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जाय वारदात का मुआयना किया।
लाश की पहचान दिनेश यादव पुत्र रामनाथ यादव थाना क्षेत्र मनकापुर के रूप में हुई। मृतक की उमर 25 साल बताई जा रही है। मृतक ट्यूबवेल बोरिंग करने का मजदूर था। जो की बगल में बन रहे सरकारी ट्यूबवेल की बोरिंग करने हेतु काम पर आया था।
वह साइट पर अकेला था आशंका है कि अत्यधिक शराब के नशे में सड़क से फिसल कर पानी से भरे गड्ढे में गिर गया जिस से दम घुटने से मौत हो गई। स्पष्ट मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चलेगा।
क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज अखिलेश वर्मा ने बताया कि पुलिस ने विधिक करवाई करते हुए लाश का पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बाइट-अखिलेश वर्मा
क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज