शोहरतगढ़ – गजहडा गांव में युवती की पंखे से लटकती मिली लाश , गांव छावनी में तब्दील

Kapilvastupost

शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गजहड़ा गांव में शनिवार को शाम के समय एक युवती ने घर में लगे पंखे से लटककर जान दे दी। घटना के समय मां बकरी चराने के लिए गयी थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर शोहरतगढ़ पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शनिवार की शाम गजहड़ा गाँव की महक उर्फ लाली पुत्री बुद्धू उम्र 17 वर्ष घर में अकेली थी। मां बगीचे में बकरी चराने के लिए गयी हुयी थी। लौटकर वापस आयी तो लड़की पंखे में लटकी हुई मिली।घटना की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुणकान्त सिंह, थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय, उपनिरीक्षक कन्हैया कुमार तिवारी, महिला कांस्टेबल बृजमा निषाद ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रतीकात्मक फोटो