📅 Published on: March 3, 2024
Kapilvastupost
शोहरतगढ़। स्थानीय नगर पंचायत के छतहरा में बने कान्हा गोशाला का शनिवार को एडीएम ने निरीक्षण किया। गोवंशों की उचित देखरेख व हरे चारे की व्यवस्था और सफाई व्यवस्था ठीक पाई गई।
गोशाला में 64 पशु पाए गए। • एडीएम उमाशंकर ने गोशाला में लगे टीनशेड एवं चारा खाने के लिए नाद देखा। जिसमें व्यवस्था ठीक पाई गई। एडीएम ने नगर प्रशासन को निर्देश, दिए कि गोशालाओं के पास उचित पौधरोपण कराए।
इस दौरान ईओ अजय कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, राजेश त्रिपाठी, पंकज, सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।