सिद्धार्थ नगर – फंदे लटकता मिला युवक का शव हत्या या आत्महत्या पुलिस जाँच जारी

kapilvastupost 

लोटन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमवापुर के एक युवक का शव बुधवार को गांव के दक्षिण आम के बगीचे में पेड पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला। शव देखकर लोगों ने शोर मचाया । मौके पर भीड जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के संबंध में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। लोटन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमवापुर के दक्षिण आम के बगीचे में पेड़ पर, 22 वर्षीय युवक अभिषेक उर्फ सूरज पुत्र देवनंदन उपाध्याय का शव गांव के दक्षिण आम के बगीचा मे पेड़ से लटकता मिला।

फांसी लगे शव को लोंगो ने देखा तो शोर मचाया। इससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना सूरज के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंच शव की पहचान की। मृतक मंगलवार की शाम करीब सात बजे घर से निकला और रात में घर नही आया।

बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के दक्षिण आम के बगीचे में पेड़ से शव लटकता दिखाई देने पर परिजनों को बताया। घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर सीओ एसओ लोटन पहुंच गये। सीओ सुजीत कुमार राय ने बताया कि कारण का पता नही चल सका है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।