सपा ने बनाया नियाज अहमद सिद्दीकी को लोहिया वाहिनी का प्रदेश सचिव,लोगों ने किया जोरदार स्वागत

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी ने लोहिया वाहिनी का प्रदेश सचिव नियाज अहमद सिद्दीकी को घोषित कर दिया। नियाज अहमद सिद्दीकी को समाजवादी लोहिया वाहिनी का प्रदेश सचिव बनाया गया है।

नियाज अहमद सिद्दीकी को पार्टी के अलग संगठन के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

सपा के जिलाध्यक्ष लाल जी यादव ने बताया कि नियाज अहमद सिद्दीकी सिद्धार्थनगर मुख्यालय शहर के निवासी हैं वह इसके पहले समाजवादी पार्टी में पदाधिकारी रहे। काफी दिनो से वह पार्टी में सक्रिय रहे हैं।

नियाज अहमद सिद्दीकी पहले से ही पार्टी संगठन से जुड़े रहे हैं। पार्टी में उनकी सक्रियता को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

उन्हें भरोसा है कि सभी नए पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे। नियाज अहमद सिद्दीकी का कहना है कि पार्टी मे सक्रिय होकर काम करने का प्रतिफल है कि आलाकमान ने उन्हें लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है इसके लिए मैं अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल जी, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामकरण निर्मल जी व अपने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं।

सपा पार्टी के इटवा विधायक माता प्रसाद पाण्डेय, डुमरियागंज विधायिका सैयदा खातून, कपिलवस्तु विधानसभा के पूर्व विधायक विजय पासवान,चमन आरा राईनी, इदरीश पटवारी व कार्यकर्ताओं ने नियाज अहमद सिद्दीकी को फूलमाला पहनाकर मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर इटवा विधायक माता प्रसाद पाण्डेय,कपिलवस्तु विधानसभा के पूर्व विधायक विजय पासवान, चमन आरा राईनी, इदरीश पटवारी, खुर्शीद अहमद खान, मीडिया प्रभारी अब्दुल कलाम सिद्दीकी,डॉक्टर अब्दुल हसन, अहमद हुसैन, सत्यदेवसिंह,सफीकुर्रहमान,एडवोकेट रियाज अहमद,अनूप यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी।