सिद्धार्थ नगर – जिले भर में कांग्रेसियों ने एस डी एम को ज्ञापन सौंप खराब हुई फसलों के मुआवजा की करी मांग

Kapilvastupost

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। उप जिलाधिकारी कार्यालय पर बुधवार को कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे बेमौसम बरसात ओलावृष्टि के कारण खेतों में तैयार फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए काग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुआवजे की मांग की है साथ ही उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश के पिछले कई जिलों में ओलावृष्टि एवं एतवृष्टि के कारण सिद्धार्थनगर जिले में गेहूं, आलू व तिलहन की खड़ी फसल बर्बाद हो जाने के कारण यहां के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। परन्तु अभी तक किसानों को इस फसल के नुकसान का मुआवजा नहीं मिला।

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को उप जिलाधिकारी शोहरतगढ़ के द्वारा एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें मांग की गयीं कि किसानों को हुए भारी नुकसान का मुआवजा 24 घंटे के भीतर तत्काल उनके खाते में पैसा भेजा जाये।

इस दौरान ज्ञापन देने वाले प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया दीपक यदुवंशी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इकबाल अहमद, नगर अध्यक्ष शोहरतगढ़़ वाहिद खान, शोहरतगढ़ नगर उपाध्यक्ष अख्तर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहें।