शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (दोनों इकाई- रानी लक्ष्मीबाई तथा स्वामी विवेकानंद) सत्र 2023-24 का सात दिवसीय विशेष शिविर प्रथम दिवस-उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती उमा अग्रवाल रहीं एवं अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा वंदना से हुआ। चैयरमेन ने विशेष शिविर के स्वयंसेवकों को शुभ आशीर्वाद देते हुए विशेष शिविर की सफलता की शुभकामना दी।

प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम, उसके महत्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को राष्ट्र सेवा के लिए आवाहन किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डा0 ए0के0 सिंह ने किया।

कार्यक्रम के अन्त में राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत “उठे समाज के लिए उठे उठे” एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया। कार्यक्रम की सफलता में डा0 आर0के0 सिंह कार्यक्रम अधिकारी स्वामी विवेकानंद इकाई का विशेष योगदान रहा।

उक्त अवसर पर मेजर मुकेश कुमार, डा0 सुशील कुमार, बी0के0 सिंह, डा0 उमाशंकर प्रसाद यादव, इंद्रदेव वर्मा,डा0 सत्यनारायण दास, मनीष मिश्रा, आनन्द पाण्डेय एवं स्वयंसेवकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

तत्पश्चात स्वयंसेवक महाविद्यालय से वीरेंद्र सिंह स्टेडियम (विशेष शिविर स्थल) पर पहुंचे और गोद लिए हुए बस्ती अटल नगर एवं अंबेडकर नगर में जाकर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया।