शोहरतगढ़ – प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने श्रवण पटवा व महामंत्री धर्मेंद्र चौधरी

युवा पत्रकार प्रेस क्लब के तहसील इकाई शोहरतगढ़ के अध्यक्ष एवं महामंत्री पदों पर हुआ चुनाव।

अन्य पदों पर प्रत्याशी हुए निर्विरोध निर्वाचित।

Kapilvastupost

शोहरतगढ़ के राजस्थान अतिथि भवन में युवा पत्रकार प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश के बैनर तले तहसील ईकाई शोहरतगढ़ के अध्यक्ष और महामंत्री पदों पर गुरुवार को निष्पक्ष रूप से मतदान कराया गया।

चुनाव अधिकारी रहे मान्यता प्राप्त पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, मान्यता प्राप्त पत्रकार संगठन के महामंत्री प्रदीप वर्मा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलास नाथ द्विवेदी के साथ शोहरतगढ़ के चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार सरताज आलम एवं कमलेश मिश्रा की अध्यक्षता में चुनाव सम्पन्न हुआ।

युवा पत्रकार प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्यों के रुप में की 95 मतदाताओं की वोटर लिस्ट बनाई गई, जिसमें 87 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अपना मत अध्यक्ष और महामंत्री पद की उम्मीदवारों को दिया। आपको बतातें चलें कि 11:00 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई और रिजल्ट आने तक के बीच पत्रकारों की बीच कसम-कस की स्थिति बनी हुई थी।

पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी पत्रकार संगठन के इस चुनाव की चर्चा बनी रहीं। मतदान प्रक्रिया से हो रहे अध्यक्ष एवं महामंत्री चुनाव में सब कुछ सस्पेंस था।

एक-एक घण्टे के अन्तराल पर चुनाव अधिकारी मतदान का प्रतिशत तो बता रहें थे, लेकिन प्रत्याशियों के दिल की धड़कनों को भी बढ़ा रहे थे। बहरहाल 3:00 बजे तक हुई वोटिंग में 87 मतदाओं ने अपना मतदान किया, जिसमें प्रत्याशियों की किस्मत मत पेटिका में बन्द हो गई। इसके बाद प्रत्याशियों एवं अभिकर्ताओं की अनुमती के बाद मतगणना शुरू की गई।

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार श्रवण कुमार पटवा को 63 मत और अतुल शुक्ला को 24 मत मिलें। इसके साथ ही महामंत्री पद के उम्मीदवार धर्मेन्द्र कुमार चौधरी को 55 मत, तो वहीं पं0 विंध्याचल शुक्ला को 32 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर श्रवण कुमार पटवा 39 एवं महामंत्री पद पर धर्मेन्द्र कुमार चौधरी 23 मतों से जीत दर्ज की।

इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शैलेन्द्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष पद पर पियूष सिंह, वरिष्ठ मन्त्री पर अजीज अहमद, मन्त्री पद पर ओजैर खान, वरिष्ठ संगठन मन्त्री पर इसरार हुसैन, संगठन मन्त्री पर पवन कुमार यादव, संयुक्त मन्त्री पर पंकज पाण्डेय, संप्रेक्षक पद पर संजय मिश्रा, मिडिया प्रभारी पद पर शिवरतन कन्नौजिया व कोषाध्यक्ष पद पर चन्दन श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ संयुक्त मन्त्री पद पर कृष्णपाल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।
निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने सभी को प्रमाण पत्र का वितरण किया। लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान शोहरतगढ़़ तहसील क्षेत्र के सभी पत्रकार साथी मौजूद रहें।

मैं अपने कार्यकाल में संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों की लड़ाई बेहतर तरीके से लड़ने की कोशिश करूंगा – नवागत अध्यक्ष श्रवण पटवा

संगठन के सभी वरिष्ठ एवं अनुज पत्रकार साथियों/वन्धुओं सहित शुभचिंतक संरक्षकों का बहुत बहुत आभार एवं सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनायें…

बहुत ख़ुशी की बात है कि आप सभी ने इतनी बड़ी संख्या में पहुंच कर 90% से अधिक मतदान में हिस्सा लिया। अध्यक्ष के रूप में अपना आशीर्वाद दिया। यकीन मानिये आप सभी के आशीर्वाद और एकजुटता की बदौलत बड़ी से बड़ी लड़ाई छोटी हो जाएगी। विषम परिस्थितियों में भी सभी से आग्रह है कि संगठन को एकजुट रखने का प्रयास करें ताकि संगठन और मजबूत हो सके, जीत-हार तो होती रहती है….. लेकिन इसका असर संगठन पर नहीं पड़ना चाहिए…..आपका बहुत बहुत आभार