शोहरतगढ़ – खाना बनाते समय आग की लपटों का शिकार हुई महिला इलाज के दौरान मौत घटना के समय पति घर में

सूत्रों के अनुसार आग से जलकर मरने का जो मामला दिख रहा है वह इतना सीधा नहीं है घटना के पीछे कहानी है और यह पुलिस के जाँच का विषय है ?

kapilvastupost

शोहरतगढ़  थाना अंतर्गत कोटिया चौकी स्थित क़स्बा में आम तौर पर भीड़ भाद वाले इलाके में एक महिला खाना बनाते समय आग से जलकर मौत हो गयी | घटना के समय मृतक महिला  का पति घर में मौजूद था उसने बचाव की कोशिश करी लेकिन आग की लपटें इतनी टेज थी कि वह अपनी पत्नी को बचने में कामयाब नहीं हो सका |

महिला की आग से जलने के दौरान चीख को कोई अन्य पडोसी जान नहीं पाया और न ही कोई अन्य व्यक्ति बचाव के लिए मौके पर ही मदद को पहुँच सका जलने वाली महिला की चीख उसके पति लो ही सुनायी दी जबकि आम तौर पर महिला का जहाँ घर है हमेशा चलाहल पहल और भीड़ रहती है |

प्राप्त समाचार के मुताबिक मृतिका का नाम रेनू उम्र लगभग 27 वर्ष पिता हरिलाल ग्राम दुबौली थाना सोनहा जनपद बस्ती की निवासी थी जिसका विवाह लगभग सात वर्ष पूर्व कोटिया निवासी व्यापरी दिलीप के साथ हुई थी उसके तीन बच्चे हैं बड़ी लड़की की उम्र लगभग 6 वर्ष है |

घटना मंगलवार दोपहर की बताई जाती है मृतिका रेनू उस समय दोपहर का भोजन बना रही थी अचानक वह आग की लपटों का शिकार हो गयी जिसमें उसके सीने का ज्यादातर भाग जल चूका था पति दिलीप उस समय नाहा रहे थे उन्होंने पत्नी की चीख सुनी और फ़ौरन उसे बचाने कका प्रयास करने लगे|

आनन फानन में अपनी पत्नी को लेकर मुख्यालय स्थित  सरकारी अस्पताल पहुंचे जहाँ से रेनू को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफेर कर दिया गया जहाँ इलाज के दौरान रेनू की मौत हो गयी |

कोटिया चौकी इन्चार्गे दिनेश चन्द्र मिश्रा ने बताया की घटना की जानकारी है गोरखपुर में मृतिका रेनू का पोस्ट मार्टम हो रहा है मामले की निगरानी लगातार जारी है | घटना के सम्बन्ध में मृतिका रेनू के मायके उसके पति ने ही फोने कर जानकारी दी थी मायके के लोग आये थे किसी तरह का कोई तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुवा है |