📅 Published on: March 27, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर के उसका बाजार थाना क्षेत्र के सेमरा खुर्द के 32 वर्षीय युवक का संदिग्ध हालात मे घर के कमरे मे पंखे से लटका पाया गया । सुबह होने पर परिजनों ने देखा तो सन्न रह गए । मामले की सूचना डायल 112 को दी गई।
जानकारी के अनुसार उसका बाजार थाना क्षेत्र के सेमरा खुर्द की हैं। जहां मंगलवार रात को मृतक अनिल लोधी 32 वर्ष का शव पंखे से लटकता मिला। इस घटना से परिवार मो कोहराम मच गया। मृतक के पिता रामरक्षा ने बताया कि अनिल अपने ससुराल गया था। वहां से आने के बाद अनिल अपने रूम मे चला गया कमरा बन्द कर लिया |
जब वह देर सुबह नीची नहीं आया तो मृतक की मां जगाने के लिए आवाज दी जब किसी भी प्रकार का अवाज अंदर से नहीं आई तो मां जगला के रास्ते देखा तो अनिल पंखे से लटका हुआ था। इस घटन की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आगे की कार्यवाही मे जुट गई। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम पहुंच अपने काम मे लग गई ।
इस घटना की जानकारी देते हुऐ थाना प्रभारी रोहित उपाध्याय ने बताया कि मृतक व्यक्ति के पिता रामरक्षा के तहरीर पर शव को कब्जे मे लेकर आगे की कार्यवाही मे जुट गई।