बढ़नी – महायज्ञ का आयोजन:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा शुरू हुआ 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

Kapilvastupost

विकास खंड बढ़नी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढेकहरी चौराहा पर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर मे कलश यात्रा के साथ नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू हुआ। महायज्ञ का आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में किया गया है। इस दौरान गाजे बाजे के साथ महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा ढेकहरी से प्रारम्भ होकर जियाभारी ,मडनी होते हुए चरगहवा नदी पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में जल भरकर पुन: यज्ञमंडल पहुंचकर कलश को स्थापित किया गया। उक्त शोभा यात्रा में गाजे बाजे के साथ गूंज रहे गायत्री मंत्र की धुन से श्रद्धालुओं में भक्ति भाव का संचार होता दिखा। कमला शर्मा ने बताया की पाँच दिवसीय कार्यक्रम अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा आचार्य एवं माता जी के सूक्ष्म सरक्षण मे जनमानस मे विचार परिवर्तन के लिए नवचेतना जागरण हेतु नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है।
इस दौरान डॉ विकास यादव, फुलचंद अग्रहरि, प्रधान प्रतिनिधि रिंकू चौधरी, अजय प्रताप यादव, समाजसेवी अनिल अग्रहरि, पूर्व प्रधान अनुज चौधरी भानू सिंह, भोला यादव, शिवा जी, महेश चौधरी, सुबाष् विश्वकर्मा, सचिन चौधरी सहित हजारो के संख्या लोग उपस्थित रहे।