होली पर उसका पुलिस ने किया पैदल मार्च

Devendra Srivastav 

उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर।
मंगलवार को रंगोत्सव पर्व होली को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मुकामी पुलिस ने कस्बा क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला।इस कड़ी मे थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने नेतृत्व करते हुए होली पर शांति व्यवस्था और माहौल बिगाड़ने वाले आपराधिक तत्त्वों को चेतावनी दिया। पुलिस ने त्यौहारों पर गड़बड़ी पैदा करने वालो को सख्त लहजे में चेतावनी दिया कि अगर आपसी सौहाद्र बिगड़ा और शांति व्यवस्था भंग हुई तो फिर खैर नहीं।पुलिस ने
कस्बे में पैदल मार्च करते हुए नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में आमजन से सहयोग की अपील करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व हमे आपसी प्रेम और भाई चारे का संदेश देते है।हमे त्यौहारों की सुचिता बनाए रखने का हर संभव प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने नागरिकों से संवाद बनाते हुए शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील की।थानाध्यक्ष ने नागरिकों से कहा कि पुलिस-प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए खड़ा है।

कोई दिक्कत होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। त्यौहारों को आपसी सद्भाव के साथ मनाएं और शांतिपूर्ण व्यवस्था बिगाड़ने वाले आपराधिक तत्वों की खबर अविलंब प्रशासन को मुहैया कराएं।