उसका बाजार – खाली घर देख चोरों ने किया हाथ साफ जेवरात समेत नगदी उड़ाया

Kapilvastupost

उसका बाजार सिद्धार्थनगर। नगर क्षेत्र के अशोक नगर वार्ड में शुक्रवार की रात में रामकिशोर पुत्र पलटू के घर में चोरी ने नकदी और जेवरातो पर हाथ साफ किया।

चोरी की घटना से आस पास के लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित रामकिशोर ने बताया कि अपनी पत्नी के साथ पैतृक गांव धानी थाना बृजमनगंज जिला महराजगंज गए हुए थे। जब सुबह हम और पत्नी घर पहुंचे तो दरवाजा का ताला टूटा देख हैरान हो गए।

उसके बाद घर के अंदर गए तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था और जिस लाकर में जेवरात और कैश रखे थे गायब मिला।

पीड़ित ने पुलिस को दिए गए तहरीर में डेढ लाख का जेवर और 85 हजार नगद चोरी का आरोप लगाया है। अलमारी से पूरा कपड़ा फर्श पर बिखरा पड़ा मिला, बक्सा भी खुला था ।

पीड़ित का कहना है की जेवरात का अनुमान डेढ़ लाख तक और कैश लगभग 85 हजार रखा हुआ था ओ भी गायब मिला है । पीड़ित ने उसका थाने की पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।