बांसी – एडीजे बांसी के तबादले पर अधिवक्ताओं द्वारा किया गया विदाई समारोह , जल्दी फैसला देने के लिए जाने जाते रहे

kapilvastupost 

बांसी। 15 अप्रैल 24को एडीजे बांसी शफीक अहमद का स्थानांतरण सीतापुर के लिए होने पर उनका विदाई समारोह बार भवन में अधिवक्ताओं द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आदित्य प्रकाश मणि त्रिपाठी अध्यक्ष बार एसोसिएशन बांसी ने किया।

निवर्तमान एडीजे महोदय को माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया बैठक में ईश्वर चंद दुबे, रमेश चंद्र उपाध्याय श्री प्रकाश लाल श्रीवास्तव, अवध नरेश दुबे एवं अन्य कई अधिवक्ताओं नेअपना विचार व्यक्त किया बैठक में गंगा प्रसाद यादव, बदरे आलम, सुभाष पाठक, तमन्ना हैदर रिजवी, मोहम्मद इस्माइल खान,शिव कुमार लाल, सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार सिंह एडवोकेट ने किया अंत में एडीजे महोदय ने सभी अधिवक्ताओं के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया अंत में अध्यक्ष महोदय ने निवर्तमान एडीजे महोदय को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी अधिवक्ताओं द्वारा उनके सहयोग समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया|