शोहरतगढ़ – अज्ञात वाहन की ठोकर से कनुवाडीह निवासी अमरनाथ मिश्र की मौत

kapilvastupost 

चिल्हिया थाना अन्तर्गत देवकली गंज बेलगडा रोड पर मंगलवार की देर शाम कोई अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दिया जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया, सूचना पाकर परिजन आनन फानन मे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गये जहां उपचार के दौरान युवक की मृत्यु हो गयी।

जानकारी के अनुसार चिल्हिया थाना क्षेत्र के कनुवाडीह निवासी अमरनाथ मिश्र उम्र लगभग 38 साल, जरूरी काम से मंगलवार को देवकली गंज बाजार गये थे शाम को वापस अपने घर आते समय बेलगडा गांव के पास कोई अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे अमरनाथ मिश्र सड़क पर गिर कर बेहोश हो गये, राहगीरो द्वारा परिजन को सूचना दिया गया।

सूचना पाकर परिजनो ने इलाज के लिए जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर ले गये जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत की खबर परिवार वालो को मिलते ही घर मे कोहराम मच गया ।

मृतक अमरनाथ के पिता गोरखनाथ का पहले ही मौत हो गयी थी, मृतक के छोटे भाई पंकज ने बताया कि मेरे घर पर पहाड टूट गया, मृतक भाई के पास एक ही पुत्र सक्षम मिश्र है जो अभी नाबालिक है।