📅 Published on: April 18, 2024
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर ताइक्वांडो संघ परिवार द्वारा बेलेहिया चौराहे स्थिति होटल अम्बे में ग्रैंड मास्टर अलबर्डो बेंजाक्वेन चेयरमैन इंटरनेशनल ताइक्वांडो फेडरेशन , वा आईटीएफ इंडिया के सचिव संतोष कुमार यादव का स्वागत सिद्धार्थनगर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ विमल द्विवेदी उपाध्यक्ष बी के त्रिपाठी एबीवीपी संगठन मंत्री धीरेंद्र सिंह सचिव श्री अमन कुमार द्विवेदी किया गया।
अध्यक्ष डॉ विमल द्विवेदी ने कहा कि जिस ऊर्जा से ताइक्वांडो सिद्धार्थनगर में वह पूरे उत्तर प्रदेश साथ-साथ पूरे भारत में विकसित हो रहा है वह काबिले तारीफ की बात है। उन्होंने कहा कि यह जनपद का शौभाग्य है कि वे जनपद में आकर तायक्वोंडो के बच्चों का हौशला बढ़ने का कार्य करेंगे |
अर्जेंटीना से आए ग्रैंड मास्टर अल्बर्डो बेंजाक्वीन ने कहा कि जिस तरह से भारत में आ कर उनको सामना मिला और ताइक्वांडो खेल के लिए बच्चे इतने भावुक है और निरंतर अभ्यास कर रहे हैं आने वाले समय में वर्ल्ड कप वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभग कर के भारत का परचम लहराएंगे।
संघ के सचिव श्री अमन कुमार द्विवेदी ने कहा कि हम निरन्तर अभ्यास कर रहे हैं ताइक्वांडो खेल को बढावा देना के लिए, नेक्सटज स्पोर्ट्स क्लब जैसी सुविधाएं बच्चों को मिल रही हैं निश्चित है आने वाले समय मे राष्ट्र वा अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी इस जनपद से भी निकलेंगे।
इस दौरान फिजिकल एजुकेशन इंस्ट्रक्टर बी के त्रिपाठी, मनोज चौबे चंद्रभूषण द्विवेदी ,शिवशंकर गुप्ता, गणेश रस्तोगी और ताइक्वांडो खिलाड़ी मौजूद रहे।