बढनी – डिवाइन विज़डम एकेडमी में नए सत्र की विधिवत पढ़ाई कार्य शुरू, बेस्ट फ्यूचर स्कूलिंग के लिए सराहना
📅 Published on: April 22, 2024
विजडम एकादमी की स्थापना उन सपनों की बुनियाद रखती है जिनमें गांवों के बच्चों के लिए एक उच्च शैक्षिक स्तर की सुविधा हो – ज़मील सिद्दीकी
ग्रामीण क्षेत्र में सुविधा सम्पन्न शानदार स्कूल खोलने के लिए डायरेक्टर मोहम्मद जमील सिद्दीकी कीक्षेत्रवासियों ने की सराहना
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर जनपद के बढ़नी ब्लॉक रोड स्थित डिवाइन विज़डम एकेडमी में नए सत्र की पढाई कार्य सोमवार से शुरू हुआ। मुख्य अतिथि डॉ मोहसिन सिद्दीकी की मौजूदगी में स्कूल के बच्चों ने फीता काटकर ओपनिंग किया।
सीबीएसई पैटर्न आधारित पढ़ाई लिखाई के विभिन्न तरह की बेहतर सुविधाओं से युक्त शिक्षण सत्र 2024-2025 में सोमवार से पढ़ाई शुरू होते ही नव प्रवेशी भारी संख्या में बच्चों के चेहरे पर खुशी रही।
सभासद व अभिभावक निज़ाम अहमद ने कहा कि बेहतर सुविधा व योग्य शिक्षकों के माध्यम से बच्चों की अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। बच्चों की सीबीएसई पैटर्न आधरित अच्छी शिक्षा के लिए बच्चों दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा। क्षेत्र के बच्चे भी स्कूल का लाभ उठा सकेंगें और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ सकेंगें।
मुख्य अतिथि डॉ मोहसिन सिद्दीकी ने कहा कि बच्चों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और जरूरी सुविधाओं का विद्यालय परिवार पूरा ध्यान देने का प्रयास करेगा। अभी प्री प्राइमरी से कक्षा आठ तक की पढ़ाई शुरू हुई है। आगे कक्षाओं का विस्तार भी होगा।
स्कूल शिक्षण कार्य ओपनिंग कार्यक्रम में स्कूल की एच आर शैली जॉन व प्रिंसिपल मेलविन रोड्रिक्स ने बच्चों व अभिभावकों के बेहतर शिक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया।
विजडम एकादमी: ग्रामीण शिक्षा का संजीवनी केंद्र – मो ज़मील सिद्दीकी
बढ़नी कसबे समेत ग्रामीण इलाकों में शिक्षा के क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने का एक नया कदम “विजडम एकादमी” है। यह एक स्कूल है जो ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने का मिशन रखता है, जिसका लक्ष्य है ग्रामीण बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना।
विजडम एकादमी की शिक्षण व्यवस्था में विशेषता और समृद्धि है। यहाँ, ग्रामीण बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ विज्ञान, गणित, कला, सामाजिक विज्ञान और अन्य विषयों में प्रैक्टिकल ज्ञान प्राप्त होता है। यहाँ की शिक्षा का मुख्य लक्ष्य है बच्चों की सोच, संवेदनशीलता और कौशल को विकसित करना।







