संजुली और सलोनी ने कॉलेज में किया टॉप प्रबंधन ने कहा हमें गर्व है यह एक उत्कृष्ट प्रदर्शन है

kapilvastupost

माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2024 – 25 की परीक्षा परिणाम का बेसबरी से इंतजार था शनिवार को परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परीक्षार्थी अपने अनुक्रमांक का मिलान करते दिखे | इस बोर्ड की परीक्षा परिणाम में छात्र बहुत खुश दिखाई पड़े शानदार रिजल्ट रहा |

पथरदेइया स्थित बरसाती यादव इंटर कॉलेज के छात्रों के लिए शनिवार का दिन काफी खुशियों भरा रहा कॉलेज के अधिकतर छात्र इस परीक्षा परिणाम में सफल साबित हुए | इस खुशी के मौके पर कॉलेज प्रशासन ने कहा बरसाती यादव इंटर कॉलेज के छात्रों को बधाई! उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें अच्छे नंबरों से पास होने में मदद की। यह एक उत्कृष्ट प्रदर्शन है और मुझे गर्व है कि हमारे छात्र ऐसे प्रेरणास्त्रोत हैं।”

हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में संजुली यादव  पुत्री धर्मेन्द्र कुमार 556/600 92.66% ने कॉलेज टॉप कर पिता परिवार समाज और स्कूल का नाम रोशन किया है वहीं  संध्या चौधरी , रवि मौर्या , संचित , शाहिद चौधरी , कार्तिक कन्नौजिया , रोशनी सहानी ,जावेद , विशाल पाण्डेय , जया यादव , सुभम जैसवाल , राकेश यादव , खुशी पांडे , खुशी अग्रहरी , मनीषा यादव ने अच्छे नंबरों के साथ बोर्ड परीक्षा पास कर क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया है
इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सलोनी अग्रहरी पुत्री लालजीत ने 500 अंकों में 437 नंबर लाकर 87.4% अंकों के साथ बरसाती यादव इंटर कॉलेज में बढ़त बनाकर पहला मुकाम हासिल किया है उनके अच्छे अंकों से पास होने पर कॉलेज के प्रबंधक प्रिंसिपल के साथ ही अध्यापकों ने भी हौसला अफजाई की है |

परिवार के लोग काफी खुश हैं वहीं इंटर में पास होने वाले रमेश विश्वकर्मा , अनजानी यादव , प्रिय चौधरी , असद सुहैल , लक्ष्मी गुप्ता , समीरा खातून , प्रियंका यादव , मो नसीम , सपना गुप्ता , शिखा यादव , पूजा चौरसिया , जय किशन , अंगद प्रसाद , अंजुला चौधरी ने भी अस्सी प्रतिशत अंक पाकर परीक्षा पास की है |

बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर कॉलेज प्रशासन के बरसाती यादव राम सूरत यादव राम मूरत यादव सहित कॉलेज अध्यापकों ने खुशी व्यक्ति की है एवं छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुवे भविष्य में अपने लक्ष्यों की प्राप्ति करते हुवे परिवार समाज और देश की सेवा करते हुवे आगे बढ़ें |