बढ़नी इटवा सड़क पर दो मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत होने से चार लोग गंभीर रूप से घायल

घर में थी शादी ,रविवार को आनी थी बहन की बारात,एक्सीडेंट की खबर में शादी के घर में मचा कोहराम

kapilvastupost 

बढ़नी क्षेत्र के अकरहरा गांव के पास बढ़नी इटवा सड़क पर दो मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत होने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को स्थानीय लोगो की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पर लाया गया,जहां घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक नजरगढ़वा गांव में रामचरित्र प्रजापति के घर पर उनकी लड़की की शादी की तैयारियां चल रही थी,आज उनके लड़की की बारात घर में थी।

शादी की तैयारी एवम व्यवस्था के लिए रामचरित्र का पुत्र राहुल उम्र 18 वर्ष अपने चचेरे भाइयों पवन उम्र 22 साल एवम लोकेश उम्र 15 पुत्रगण हरीश के साथ घर से बाइक से निकला था।

बढ़नी क्षेत्र अकरहरा गांव के पास इटवा रोड पर जैसे वे तीनों पहुंचे सामने से आ रहे बाइक से अचानक भिड़ंत हो गया जिससे शादी के तैयारी में लगे नजरगढ़वा निवासी तीनो लड़के एवम राजकुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र मोहन निवासी रामनगर बुरी तरह घायल हो गए।

एक्सीडेंट की खबर जैसे शादी के घर में पहुंची घर में कोहराम मच गया।परिजनों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गए जहां सीरियस होने के कारण उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर प्रदीप कुमार वर्मा का कहना है कि एक्सीडेंट के कारण घायलों का कई जगह फैक्चर था,सारे मरीज सीरियस थे जिसके कारण उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।