📅 Published on: April 22, 2024
kapilvastupost
बढ़नी सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाई स्कूल और इण्टरमीडिएट के घोषित परीक्षा परिणाम मे नगर पंचायत बढ़नी स्थित आर्य कन्या हायर सेकेण्डरी विद्यालय के छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा | जिसे लेकर छात्रों में खुशी की लहर है।
शनिवार को घोषित परीक्षा परिणाम में आर्यकन्या हायर सेकेण्डरी विद्यालय के हाई स्कूल की विद्यार्थी अनामिका मौर्या ने 88 •16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, सुजैन खान ने 85•33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, रक्षाराम यादव तृतीय 84•66 प्रतिशत , अनमोल गौतम 82•66 प्रतिशत तथा सुरेंद्र मौर्य ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पांचवा स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय व परिजनों का नाम रौशन किया है।
विद्यालय के व्यवस्था प्रभारी बीपी त्रिपाठी सहित प्रधानाचार्या श्रीमती शीला पाण्डेय , वरिष्ठ शिक्षक जुग्गीराम राही , प्रभु दयाल , चंदा लाल , जैसराम प्रजापति , आदि शिक्षको ने हाई स्कूल की परीक्षा में सफल छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कस्बे के गांधी आदर्श विद्यालय के छात्र छात्राओं ने इण्टर मीडिएट की परीक्षा में सार्वाधिक अंक अदिति यादव 91% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित कर लिया तो वहीं दूसरे स्थान पर इशिका यादव 89•2 प्रतिशत तथा नागेन्द्र विश्वकर्मा 86•2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं हाई स्कूल में शुक्ला उमाकांत ने 91•16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान , वैभव शर्मा 83•17 प्रतिशत तथा गौरी शर्मा और विशाल पाण्डेय 82•83 प्रतिशत अंक प्राप्त करने का खिताब अपने नाम किया है।
विद्यालय के प्रबंधक डा. राकेश प्रताप शाह और प्रिंसिपल विजय कुमार वर्मा ने परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।