इटवा सिद्धार्थ नगर- माता प्रसाद जायसवाल इंटर कालेज में दो दिवसीय नाइट टूर्नामेंट इटवा तहसील प्रीमियम लीग सीजन-1 का खिताब – अख्तर इलेवन कठेला के नाम रहा। फाइनल मुकाबले में टीम ने नोबल की टीम को 23 रनों से पराजित कर ट्राफी अपने नाम की।
नाइट टूर्नामेंट में मंगलवार की रात दो सेमीफाइनल, फाइनल सहित कुल आठ मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल में टास जीतकर अख्तर इलेवन कठेला ने जीशान के शानदार 43 रनों की मदद से पांच ओवर में चार विकट पर 59 रन बनाए।कमर ने तीन विकट लिए।
जवाब में चंपारण की टीम निर्धारित ओवर में तीन विकट पर मांत्र 32 रन बना सकी। दूसरा सेमीफाइनल नोबल और बीआरडी कठेला के बीच खेला गया। टास हारकर नोबल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकट पर 57 रन बनाए। मुनाफ ने 12 तो अली मुर्तजा ने 10 रनों का योगदान दिया।
फाइनल मुकाबला नोबल और अख्तर इलेवन कठेला के बीच खेला गया। कठेला ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह आवेर मे चार विकट पर 74 रनों का स्कोर खड़ा किया। अज्जू ने 22 रन बनाए। शम्सुज्जुहा ने तीन विकट लिए।
जवाब में उतरी नोबल की टीम चार विकट पर 51 रन ही बना सकी। शुम्सुजुहा को मैन आफ द मैच व चंपारण के कमर को मैन आफ द सीरीज से नवाजा किया। निहाल चौधरी, जमाल अहमद, नईम, बेलाल, शहजाद, अनीस सहित तमाम लोग मौजूद रहे।