📅 Published on: April 25, 2024
kapilvastupost
बढ़नी सिद्धार्थनगर । समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों का सहयोग करना मैं अपना सौभाग्य समझता हूं, हरेक वर्ग के सुख दुख को बांटने का हर संभव प्रयास करता हूं और सदैव प्रयास करता रहूंगा, यही मेरे राजनैतिक जीवन का ध्येय है।
उक्त बातें वार्ता के दौरान शोहरतगढ विधानसभा के विधायक विनय वर्मा ने कही। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि मैं अपने विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के सर्वांगीण विकास में दिन रात प्रयत्नशील रहता हूं।
कहा कि हम न तो किसी खास जाति, धर्म और समुदाय को केंद्र बिन्दु बनाते हैं और न ही तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।
विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र में लगभग 93 जरुरतमंद लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से उनके स्वास्थ्य सेवाओं के लिए करीब 1 करोड़ 47 लाख 19 हजार रुपये की राशि 31 मार्च 2024 तक स्वीकृत कराया है।
हमारा प्रयास है स्वस्थ शोहरतगढ़, सुंदर शोहरतगढ़, सदैव प्रगति पथ पर अग्रसर रहे विस शोहरतगढ़, यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।