बांसी में चमन आरा रायनी व इदरीस रायनी के नेतृत्व में हुवा कार्यक्रम
kapilvastupost
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर समाजवादी पुरोधा समाजवादी चिंतक एवं विचारक पूर्व सांसद बृजभूषण तिवारी की 12 वीं पुण्यतिथि सपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया|
तथा विचार गोष्ठी कर उनके जीवन पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्त्ता/जिला सचिव अब्दुल कलाम सिद्दीकी ने किया।
वक्ताओं ने कहा कि तिवारी का पूरा जीवन सरल एवं सादगी पूर्ण रहा वह एक चलते फिरते विश्वविद्यालय थे जो समाजवादी विचारधारा से लैस कार्यकर्ता और नेता पैदा करते रहते थे ।
देश की राजनीति में एक उदीयमान सूर्य की तरह हमेशाचमकते रहेंगे और होने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को भारी मतों से जिताकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजना ही तिवारी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उक्त विचार गोष्ठी में पूर्व विधायक विजय पासवान नागेंद्र नाथ चतुवेर्दी बेचई यादव अफसर रिजवी राममिलन भारती ओम प्रकाश श्रीवास्तव खलकुल्ला खान अयोध्या साहू सत्यानंद सिंह अब्दुल कलाम सिद्दीकी पारसनाथ विश्वकर्मा चंद्रभान पहलवान
राम सेवक लोधी अखिलेश मौर्या जोखन चैधरी बृजभान यादव चंद्रजीत यादव अनूप कुमार त्रिपाठी शैलेंद्र शर्मा अवधेश यादव चंद्रहास यादव नियाज अहमद सिद्दीकी डॉक्टर बैतुल्लाह खान अतिकुररहमान खान मैनुद्दीन खान अंगद यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।