नेपाल – कपिलवस्तु जिले में अपहरण के आठ घंटे बाद सुरक्षा बलों ने छुड़ाया , छ लोग गिरफ्तार

पूजा गुप्ता कपिलवस्तु/नेपाल

नेपाल देश के कपिलवस्तु जिले के वार्ड नंबर 8 नगर पालिका-4 मालपरवा के बिनीत मिश्रा को बुधवार की दोपहर अपहरण कर लिया गया था, जिसे एक घन्टे बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बचा लिया।

आपको बतातें चलें कि बिनीत मिश्र का बुधवार दोपहर करीब 12 बजे तौलिहवा बाजार से अज्ञात लोगों ने कार में अपहरण कर लिया था।

अपहरण के बाद नेपाल प्रहरी हरकत में आई पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी करी।

कपिलवस्तु पुलिस अधीक्षक  नवरत्न पौडेल ने कहा कि पुलिस ने बुटवल में मिश्रा को सुरक्षित बचाया। उन्होंने बताया कि अपहरण के आरोप में 4 मुख्य आरोपियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। पौडेल ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की विस्तृत जानकारी दी जायेगी।

घटना का कारण लेनदेन बताया जा रहा है।