📅 Published on: April 28, 2024
Kapilvastupost
मिश्रौलिया। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के कठेला जनूबी गांव के बेलहर टोला में शनिवार को करंट की चपेट
में आने से तीन भैंसों की मौत हो गई।
बेलहर टोला निवासी रहमतुल्लाह शनिवार को अपनी तीन भैंसों को लेकर गांव के दक्षिण चराने गया हुआ था। भैंस चरते-चरते बगल में लगे ट्यूबेल के पास टूटकर गिरे बिजली के तार के पास पहुंच गई और बिजली के तार में उतरे करंट की चपेट में आ गई। इससे मौके पर ही तीनों भैंसों की मौत हो गई।