📅 Published on: April 28, 2024
kapilvastupost
चिल्हियां थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत जमुनी के एक आम के बाग में संदिग्ध हालत में फंदे से लटकता मिला एक 20 वर्षीय के युवक का शव मिला, जिसको लेकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जतायीं है।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना चिल्हियां की पुलिस को दी। आनन-फानन में पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मुआयना किया।
तत्पश्चात शव को फंदे से उतरवा कर विधिक कार्यवाही करते हुए लाश को पोस्टमार्टम लिए पोस्टमार्टम हाउस सिद्धार्थनगर भेज दिया।
बतातें चलें कि उक्त घटना में मृतक युवक का नाम दीपू पुत्र रमेश जो कि ग्राम जोगीबारी का निवासी है।
मृतक युवक बचपन से ही अपने नानी के यहां ग्राम जमुनी में रह रहा था। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष चिल्हियां ने बताया कि आम के बगीचे में युवक का शव मिला है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस सिद्धार्थनगर भेज दिया गया रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच सकती है |