सिद्धार्थ नगर – बुद्धवार को बढ़नी क्षेत्र में आई बारिश व तूफान में गरीब का आशियाना उजड़ा परिवार चोटहिल मदद की आश

Kapilvastupost
बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरहवा में गत रात्रि में आई भयंकर आंधी और पानी से एक गरीब का आशियाना उजड़ गया और उसके एक बच्चे का सर भी फट गया , गरीब की बेबशी का आलम यह है कि वह अपनी पत्नी और तीन छोटे छोटे बच्चों के साथ दूसरे के घर में रहकर गुजारा कर रहा है।

जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है , जबकि पीड़ित भाजपा का बूथ अध्यक्ष बताया जाता है।
गत रात्रि आई तेज आंधी और तूफान की चपेट में बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरहवा निवासी प्रभु प्रसाद पुत्र अन्त राम का घर उजड़ गया।

बताया जाता है कि वह पतरा और छप्पर के बने घर में अपनी पत्नी व तीन छोटे छोटे बच्चो के साथ रहता है। कहा जाता है कि गुरुवार की रात्रि में आई तेज आंधी में पीड़ित प्रभु का घर बिखर गया पतरा टूटकर उड़ गया पुत्र को सर में चोटे में भी आई और वह घर से बेघर हो गया।

ग्रामीणों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा से पीड़ित प्रभु की सुधि लेने वाला प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सो रहा है , उसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। गरीब प्रभु घर से बेघर होकर अपनी पत्नी और बच्चो के साथ दूसरे के घर में जीवन का निर्वाह कर रहा है। कहा जाता है कि प्रभु भाजपा का बूथ अध्यक्ष है बावजूद इसके उसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।
चुनाव के समय कार्यकर्ताओं को खोज कर बूथ जीतने के लिए संकल्प दिलाने वाले जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराना है जिससे पीड़ित प्रभु की मदद हो सके।