📅 Published on: June 24, 2024
Kapilvastupost
-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लाख कोशिशों के बाद भी भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
ताजा मामला जिले के नगर पंचायत बढ़नी चाफ़ा का है जहां पर प्रधान मंत्री नगरीय आवास योजना के तहत मिलने वाले लाभ को नगर के जिम्मेदारों ने अपने चहेतों को देने के चक्कर में यह आवास नगर में न देकर ग्राम सभा में दे दिया जब इसकी शिकायत की गई तो जांच के नाम पर खानापूर्ति होती गई।
मामला एक फिर से गर्म हो गया जब इसकी शिकायत फिर से की गई और मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी आईजीआरएस किया गया तो फिर से वही जांच की बात कही जा रही है।
फिलहाल पूरी किस्त भी रिलीज हो गई और आवास बनाकर भी तैयार हो गया है वहीं इस बारे में शिकायतकर्ता का कहना है कि जांच के लिए कुछ लोग आए थे और लाभार्थियों से बात की लेकिन हम किसी ने कुछ भी नहीं पूछा और शिकायतकर्ता ने जांच करने आए अधिकारयों पर आरोप भी लगाए।
वहीं इस मामले को लेकर जब अपर जिला अधिकारी उमाशंकर सिंह बात की गई तो उनका कहना है की मामले की जांच हो रही है जो लोग इसमें संलिप्त पाए जाएंगे उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
बाईट-1,,,ज्ञानमती,,, आवास लाभार्थी।
बाईट-2,,,मंसूर अली,,,शिकायतकर्ता
बाईट-3,,,उमाशंकर सिंह,,, अपर जिला अधिकारी सिद्धार्थ नगर।