शोहरतगढ़ – विधायक विनय वर्मा ने विधानसभा में बन रहे 17 सड़कों के निर्माण कार्य को लेकर जनता से मांगे फीड बेक

फोने वार्ता पर विधायक ने कहा कि मैं जनता कि आँखों से देखता और सुनता हूँ इसलिए शोहरतगढ़ विधानसभा की जनता अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को स्वयं जाकर लिस्ट के हिसाब से देखे और उसका फीड बैक भी दे |

nizam ansari 

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के द्वारा पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड व निर्माण खंड को शोहरतगढ़ विधानसभा में विकास कार्यों कि जानकारी व प्रगति की रिपोर्ट विगत दिनों माँगी गयी थी | पत्र का जवाब विभाग ने पत्र के माध्यम से दे दिया है। उन्होंने बताया कि प्रांतीय खंड द्वारा शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2023-24 में तीन योजनाओं के तहत 954.21 लाख रुपए की लागत के 34.23 किमी की लम्बाई की कुल 17 सड़कों के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।

इसके अलावा निर्माण खंड द्वारा शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2023-24 में छः योजनाओं के तहत 2053.67 लाख रुपए की लागत के 61.35 किमी की लम्बाई की कुल 34 सड़कों के निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली थी। जिसमें विशेष मरम्मत के साथ नवीनीकरण का कार्य योजना के तहत कुल 21 सड़कें थीं।

इनमें 14 सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और सात सड़कों का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण का कार्य योजना के तहत कुल नौ सड़कें थीं। पं.दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत दो सड़कें हैं।

दोनों का काम पूरा हो चुका है। अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पड़ने वाले मार्ग (चौड़ीकरण एवं सुढ़ीकरण) कार्य योजना के तहत स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

राज्य सड़क निधि-5054 के तहत पुनर्निर्माण योजना के तहत स्वीत एक सड़क का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा राज्य योजना (सामान्य) अनुदान संख्या 57 व 83 योजनान्तर्गत (लघु सेतु निर्माण) योजना के तहत स्वीत दो लघु पुलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस संबंध में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में कौन-कौन सा विकास कार्य मेरे प्रस्ताव पर हो रहा है। इसकी जानकारी जनमानस को होनी चाहिए।