सिद्धार्थ नगर – मालीजोत-रेहरा मार्ग पर पानी भरने से राहगीरों छात्रों बुजुर्गों और मरीजों की बढ़ी परेशानी जनता में रोष

नेता जी चुनाव के समय किए गए वादों को पूरा न करना नेताओं के प्रति जनता के विश्वास को कमजोर कर रहा  है। यह जरूरी है कि नेता अपने वादों को निभाएं और जनता की समस्याओं का समाधान करें। अगर ऐसा नहीं होता है तो आने वाले चुनावों में जनता इन्हें सबक सिखाने से पीछे नहीं हटेगी। प्रशासन और नेताओं को यह समझना होगा कि वादे सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर भी दिखने चाहिए।

निज़ाम अंसारी

विकास खण्ड बांसी अंतर्गत ग्राम पंचायत चेतिया के टोला गांगूडीह एवं राजडीह निकट मालीजोत चैराहा से रेहरा मार्ग पर जल जमाव के कारण घर से निकलना दूभर हो गया है | बरसात के मौसम में सड़क पर पानी भरने की समस्या ने एक बार फिर से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यह समस्या न केवल यातायात को बाधित कर रही है, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को भी उत्पन्न कर रही है।

बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भरने से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले लोगों में स्कूली बच्चे, कामकाजी लोग और वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। बच्चों को स्कूल पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही है।

कामकाजी लोगों को अपने कार्यस्थल तक पहुंचने में देरी होती है, जिससे उनके कार्य प्रदर्शन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिकों के लिए जलभराव से सड़कों पर चलना बेहद जोखिम भरा हो जाता है, जिससे उनकी दैनिक गतिविधियाँ प्रभावित हो रही हैं।

वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर पानी भरने से गंदगी और जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जलभराव वाले क्षेत्रों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

इसके अलावा, पानी में फिसलकर गिरने से चोट लगने का जोखिम भी बना रहता है। मरीजों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति और भी अधिक खतरनाक हो जाती है, क्योंकि उन्हें अस्पताल पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता  है।

कई बार लिखित रूप से शिकायत की गयीं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी लीपा पोती करके किसी तरह से अपनी जिम्मेदारी से किनारा कसते है। आरजीआरएस के माध्यम से शिकायत देने वाले शिकायतकर्ता, शिकायतकर्ता के फोन नंबर पर निस्तारण करने के लिए फोन करके आश्वासन दिया गया। कुछ दिनों बाद रोड़ बनाने का कार्य आरम्भ कर दिया जायेगा।लेकिन आज तक उसके कोई कार्य नहीं किया गया।

इस मालीजोत चैराहे पर स्थित दुकानदार व्यापारी व्यवसाय नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी को देने का तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगते हैं।

मालीजोत चैराहा निवासी पवन कुमार सबलू गुप्ता, दिलीप जायसवाल सिंटू अग्रहरि, रामू यादव, जगदम्बा अग्रहरि परमात्मा अग्रहरि, व्यापारी व्यवसाय दुकानदार ठेला पटरी वाले व्यक्तियों में अंगद चैरसिया राजकुमार निषाद नरसिंह यादव सागर प्रजापति, अंगद यादव, ज्ञानदासनिषाद, राजराम निषाद, मुबारक अली, पुन्नीवासी निषाद, वीरेन्द्र यादव, निजाम शेख आदि उपस्थित होकर सरकार की ध्यान मालीजोत चैराहे पर जल भरा समस्या का त्वरित निदान की मांग करी है |

प्रतीकात्मक फोटो