📅 Published on: July 1, 2024
Kapilvastupost
शोहरतगढ़ विधानसभा के खरगौरा गांव में आज वीरांगना उदा देवी पासी की जयंती मनाई गई।
यश भारतसम्मानित,समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मणेन्द्र मिश्रा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उदादेवी के चित्र पर मल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
श्री मिश्रा ने कहा कि वीरांगना उदादेवी 1857 क्रांति की अमर सेनानी थी। वे ब्लैकटाइग्रैस के नाम से लोकप्रिय थीं।
प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन 1857 ई. की क्रांति के दौरान लखनऊ की शासक बेगम हजरत महल की सेना में महिला ब्रिगेड की सेनापति वीरांगना ऊदा देवी पासी ने 36 अंग्रेजों को मौत के घाट उतार दिया था।
आयोजन में सर्वश्री राकेश दूबे, कन्हैया पासवान, रामअवतार यादव, अमीन पासवान, झगरू पासवान, रामचंद्र साहनी, जनार्दन साहनी, उमेश साहनी, बोदे साहनी,महंत साहनी, सुबास गुप्ता,प्रभाकर यादव, जितेंद्र साहनी, धर्मेंद्र साहनी, मनोज, गन्ना, राजाराम सहित अन्य की उपस्थिति रही।