📅 Published on: July 2, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर जनपद मुख्यालय पर तीन बच्चों की जमुआर नदी में डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चे सिद्धार्थनगर नगर पालिका के मोहल्ला भगत सिंह नगर के रहने वाले थे। तीनों बच्चों के मौत से भगत सिंह नगर मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है और घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह दर्दनाक घटना उसे वक्त हुई जब मोहल्ला भगत सिंह नगर के रहने वाले 12 वर्षीय लकी जावेद ,13 वर्षीय रुद्र कनौजिया और 13 वर्षीय आयुष पांडे मोहल्ले के बगल से गुजर रही जवाहर नदी में नहाने के लिए चले गए करीब चार से पांच बजे के बीच कुछ लोगों ने उन्हें नदी में डूबता हुआ देखा और उन्हें बचाने की गुहार लगाई।
लोगो की आवाज़ सुनकर वहां से कुछ दूर पर स्थित नौगढ़ पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही शशि और वहां के कुछ स्थानीय लोगों ने नदी में कूद कर उन्हें बचाने की कोशिश की।
लेकिन इन तीनो बच्चों को निकाला गया तो उनकी हल्की-फुल्की सांसे चल रही थी उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर ले जाया गया तो उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
मृत्यु की सूचना पर भगत सिंह नगर के इन तीनों ही घरों में कोरमा मच गया मृतक तीनों बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उनके घरों पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
देर रात पोस्टमार्टम के बाद उन लोगों के क्रिया कर्म की तैयारी चल रही थी।
बाईट-सिद्धार्थ—–अपर पुलिस अधीक्षक ।