📅 Published on: July 2, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र स्थित बेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हमेशा अपने कारनामों से सुर्खियों में रहता है।
जिसका आज अचानक नवागत डीएम राजा गणपति आर ने बेवा सीएचसी का निरीक्षण किया।अचानक डीएम राजा गणपति आर के पहुंचने से अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला।
जहा अव्यवस्थाओं को देखकर डीएम ने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए अधीक्षक डॉ विकास चौधरी को सख्त निर्देश दिए कि अस्पताल में जो भी कमियां है उसको जल्द सुधर की जाए। फार्मासिस्ट राजू द्वारा स्टॉक रजिस्टर न दिखाने पर डीएम ने जमकर फटकार लगाई। मीडिया से बात करते हुए डीएम राजा गणपति आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर संचारी रोग अभियान के तहत निरीक्षण किया गया।
कुछ कर्मचारी अनुपस्थित थे।अस्पताल में जो भी कमियां पाई गई हैं सुधार के लिए एक महीने का समय दिया गया है।
बाईट:राजा गणपति आर….. डीएम सिद्धार्थनगर