📅 Published on: July 4, 2024
Kapilvastupost
सिद्दार्थनगर डुमरियागंज जनपद हाथरस में सत्संग में मची भगदड़ में मारे गए श्रृद्धालुओं की आत्मा की शांति हेतु एवं घायल श्रृद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए कांग्रेस पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष रियाज़ मनिहार की अगुवाई में आज डुमरियागंज के बैदौला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देर शाम कैंडिल जलाकर प्रार्थना की ।
इस अवसर पर रियाज़ मनिहार ने कहा कि दुर्घटना में मारे गए सभी श्रृद्धालुओं के परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता तथा घायलों को पच्चीस लाख रुपए की आर्थिक सहायता तत्काल प्रदेश सरकार उपलब्ध कराये ।
इस अवसर पर अब्दुल कयूम, गुलाम जीलानी, अनवर खान, इकबाल अहमद, अर्जुन कन्नौजिया, अरविन्द कुमार, सुरेश गौतम, वसीम अहमद, मंजूर, राम निवास, वाजिद अली, रौवाब सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।