सिद्धार्थनगर – पुलिस ने रुकवाया 32 वर्षीय महिला का अंतिम संस्कार

Kapilvastupost

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में एक 32 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मचा गया।
मृतक महिला फूलमती उम्र 32 वर्ष पत्नी राकेश के परिजन लाश को पारंपरिक तौर पर जलाने की तैयारी कर ही रहे थे कि इसी बीच किसी ने
मृतक महिला की सूचना किसी ने डायल 112 पर पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना पुलिस के सूचना दिए मृतक महिला के अंतिम संस्कार कार्यक्रम को रोक दिया ।
पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की विधिक कार्यवाई में जुटी।