📅 Published on: July 4, 2024
– भविष्य में निर्वाध रूप से समस्त यूनिटो का खाद्यान्न प्राप्त होता रहें |
– जन्पद मे कुल 4,69 ,258 राशन कार्ड धारक हैं । जिसके सापेक्ष 1997684 यूनिट है
– अभी लोटन ब्लाक में 70,755 यूनिटों का ई 0 के0 वाइ0 सी होना बाकी है |
—————————–
Nizam Ansari / जाकिर खान
सिद्धार्थनगर । शासन के निर्देशानुसार राशनकार्ड मे दर्ज मुख्यिा व समस्त सदस्यों का ई-के०वाई०सी० उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से कराया जा रहा है। जिस हेतु समस्त कार्डधारको (मुख्यिा व सदस्यों) से अनुरोध है कि अपने निकटतम उचित दर विक्रेता से सम्पर्क कर ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगाकर ई०-के० वाई० सी० कराना सुनिश्चित करें।
जिससे भविष्य में निर्वाध रूप से समस्त यूनिटो का खाद्यान्न प्राप्त होता रहें। ई-के०वाई०सी० के दौरान कार्डधारक मुख्यिा व सदस्यो के मध्य परिवारिक सम्बन्धों तथा मो० नम्बरो को भी आवश्यकतानुसार संशोधन करा सकते है।
इसकी जानकारी कुंवंर देवेंद्र प्रताप सिंह जिला पूर्ति अधिकारी, सिद्धार्थनगर ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया । उन्होंने बताया कि जन्पद मे कुल 4,69 ,258 राशन ब्कार्ड धारक हैं । जिसके सापेक्ष 1997684 यूनिट है । अब तक लगभग 3 लाख यूनिटों का ई०-के०वाई०सी० हो चुका है । अभी 70 755 यूनिट शेष बाकि हें ।
आंकड़ों पर विशेष ध्यान दिया जाय तों ब्लॉक लोटन मे अकेले 21266 राशन कार्ड धारक हैं जिसके सापेक्ष 84015 यूनिट है । जबकि लोटन मे 13260 यूनिटों का ई के वाई सी हो चुका है।
यदि कोई कार्डधारक उत्तर प्रदेश के किसी भी जनपद में निवास कर रहा हो तो वह भी अपना ई-के०वाई०सी० किसी भी उचित दर दुकान से करा सकते है। राशनकार्ड में दर्ज मुख्यिा सहित प्रत्येक सदस्यो का ई० के०वाई०सी० कराना अनिवार्य है।
जिला पूर्ति अधिकारी सिंह ने समस्त कार्ड धारको से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या ई0 के0 के वाई0 सी0 कराना सुनिश्चित करें ।