शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन अधीक्षक सद्दाम हुसैन की जागरूकता से दो बच्चियों को परिवार से बिछड़ने से बचाया

kapilvastupost

शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन अधीक्षक सद्दाम हुसैन की जागरूकता से शुक्रवार को दो बच्चियां परिवार से बिछड़ने से बच गई। दोनों बच्चियां बढ़नी क्षेत्र में नाना के घर पर डांट सुनने से नाराज होकर कौआपुर जनपद बलरामपुर जाने के लिए बढ़नी रेलवे स्टेशन पहुंची, लेकिन गलती से दूसरी ट्रेन पकड़ लेने से शोहरतगढ़ पहुंच गई। जिन्हें रेलवे अधिकारियों समेत अन्य के सहयोग से परिवार से मिलाया गया।

स्टेशन अधीक्षक सद्दाम हुसैन ने बढ़नी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक सुनील कुमार को मोबाइल पर सूचना देकर बताया कि शोहरतगढ़ प्लेटफार्म नंबर एक स्टेशन ऑफिस के सामने ब्रेंच पर दो बच्चियां लावरिस हाल में गुमसुम बैठी हैं।

वह बच्चियों के पास पहुंचकर पूछताछ किए तो दोनों ने बताया कि घर से नाराज होकर आई हूं। पूछताछ में एक ने समा (7) पुत्री खुर्शीद अहमद, महराजगंज तराई कस्बा, जिला बलरामपुर व दूसरी बच्ची ने ताहिरा (4) पुत्री इमरान, कल्लनडिहवा, बढ़नी थाना ढ़ेबरूआ निवासी बताया।

नाना के घर के लोग हमेशा डांटते रहते हैं। जिसके चलते हम दोनों घर छोड़कर कल्लनडिहवा से बढ़नी रेलवे स्टेशन पर गाड़ी पकड़कर कौआवपुर जाने के लिए आए थे। एक गाड़ी आई, जिसको हम दोनों ने पकड़ लिया। रास्ते में पता चला कि यह गाड़ी कौआपुर नहीं जाएगी, और डर वश शोहरतगढ़ उतर गई। इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को दी गई। चाइल्ड लाइन परिवार को सुपुर्द कर दिया गया।