📅 Published on: July 6, 2024
तीन वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में किशोर घायल हो गया था। तब से लगातार उसका उपचार चल रहा था। दुर्घटना के बाद से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था – राकेश राज मृतक के पिता
kapilvastupost
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के महथा बाजार रेलवे स्टेशन के पास बढ़नी से शोहरतगढ़ की तरफ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की मृत्यु हो गई है। मृतक की पहचान महथा निवासी अमर भारती पुत्र राकेश राज के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक रेलवे ट्रैक पर चलते हुवे आगे बढ़ रहा था । घटना की जानकारी होने पर महथा बाजार के स्टेशन मास्टर ने अज्ञात शव को शोहरतगढ़ पुलिस को दी।
इसके साथ ही इंटरनेट मीडिया ग्रुप में घटना की सूचना तेजी से फैलने लगी। पुलिस के साथ पहुंचे स्थानीय लोगों ने शव की पहचान की। स्वजन ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में किशोर घायल हो गया था। तब से लगातार उसका उपचार चल रहा था। दुर्घटना से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।
राकेश कुमार राज समेत स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, ग्राम प्रधान असीम नैय्यर , नीलू रूंगटा , शिवरतन कन्नौजिया, अभिलाष मिश्रा, केपी सिंह, राकेश तिवारी, सरवन पटवा , रामा नन्द पाण्डेय , अतुल शुक्ला, सर्वेश खेतान ने शोक संवेदना व्यक्त की है। प्रतीकात्मक फोटो