📅 Published on: August 6, 2024
Kpailvastupost
सिद्धार्थनगर। जिले के बढ़नी निवासी मोहम्मद इब्राहिम को एक बार पुन उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ के कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया है।
रविवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ सभागार में संपन्न चुनाव में तीसरी बार निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को अध्यक्ष, उपनिदेशक पुलिस लखनऊ पीसी मीरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डीके शाही पुलिस उपाधीक्षक को उपाध्यक्ष, कानपुर निवासी सुनील तिवारी को महासचिव निर्विरोध चुना गया।
मो. इब्राहिम को प्रदेश कोषाध्यक्ष चुने जाने पर देवेंद्र पांडेय, सगीर अहमद, जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष कमालुद्दीन खा, निज़ाम अहमद, शंभू नाथ गुप्त, अब्दुल मन्नान, डॉ.मोबीन, विजय वर्मा, रत्नेश सिंह, इशाक सिंह आदि ने बधाई दी है।