सिद्धार्थ नगर – बढ़नी स्थित आमिना हेल्थ केयर सेंटर पर आप्रेसन के दौरान हुई मरीज की मौत , अस्पताल बंद कर फरार हुवे जिम्मेदार
📅 Published on: August 14, 2024
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी अविनाश चौधरी ने बताया कि हम लोग आमिना हेल्थ केयर सेंटर पर मौके पर गए थे,अस्पताल पर कोई मिला,कई खामियां मिली है,अभी जांच प्रकिया में है
nizam ansari
बढ़नी क़स्बा स्थित पचपेड़वा रोड पर को चल रहे आमिना हेल्थ केयर सेंटर में आपरेशन करने के बाद एक महिला की मौत हो गई,फिलहाल मामले को दबाने एवं मृतक महिला के परिजनों को एवं अन्य विभाग को मैनेज करने में केयर सेंटर के संचालक कुछ सफेदपोशों के बदौलत लगे हुए है।
कस्बे के बस स्टॉप चौराहे के पचपेड़वा रोड पर स्थित एक हेल्थ केयर सेंटर में पथरी का आपरेशन होना था,महिला चूंकि हार्ट की पैसेंट एवं 80 साल से ऊपर की आयु की थी,केयर सेंटर में आपरेशन के पहले जांच की कोई सुविधा नहीं होने की वजह से उसके आपरेशन के पहले जांच की फॉर्मेलिटी सिर्फ पूरी की गई,महिला को तीन दिनों तक इलाज के लिए हेल्थ केयर सेंटर में भर्ती भी किया गया,तीन दिनों तक महिला को ग्लूकोज बॉटल चढ़ाया गया उसके बाद सोमवार को आपरेशन किया गया लेकिन आपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई।
जैसे ही महिला की मौत हुई हेल्थ केयर सेंटर के संचालक एवं प्रशासन के हाथ पांव फूल गए,चुकी मरीज हेल्थ केयर सेंटर में काम करने वाले एक डॉक्टर के संबंध से आई थी,इस वजह से मामले को मैनेज करने के लिए लोग उक्त डॉक्टर को फोन किए।
हेल्थ केयर सेंटर में भर्ती मरीजों को रातों रात दूसरी जगह शिप्ट कर दिया गया।केयर सेंटर के संचालक एवं डॉक्टर फरार हो चुके है।मामला कस्बे में पचपेड़वा रोड स्थित आमिना हेल्थ केयर अस्पताल का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है उक्त हेल्थ सेंटर का यूनानी विभाग में बर्डपुर क्षेत्र में रजिस्टर्ड है लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच करने पर केयर सेंटर पर एलोपैथ की दवाई मिली है एवं आपरेशन इत्यादि करने की जानकारी भी स्वास्थ्य विभाग के लोगो को जांच के दौरान संज्ञान में आई है।
घटना के दिन सोमवार की शाम ढ़ेबरुआ पुलिस को सूचना मिली,थानाध्यक्ष शशांक सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच मामले की जांच में लग गए।
वही मंगलवार को जब इस बात की जानकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर को हुई तो स्वास्थ्य विभाग की टीम आमिना हेल्थ केयर सेंटर पर पहुंची जहां अस्पताल में कोई डॉक्टर इत्यादि नहीं मिले,सिर्फ स्वीपर मिला वह कुछ बताने में असमर्थरता जाहिर की।
फिलहाल हेल्थ केयर सेंटर के संचालक एवं अन्य लोग मामले की मैनेज करने में लगे है।लोगो को उस आपरेशन के बाद हुई मौत को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष ढ़ेबरुआ शशांक कुमार सिंह ने बताया जानकारी मिली थी मौके पर जांच के लिए गया था,लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है,जांच की जा रही है,तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी |


