सिद्धार्थ नगर – जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, अवैध कब्जाधारियों में खलबली

महेन्द्र कुमार गौतम बांसी 

जिले के तेज तर्रार जिलाधिकारी डा.राजा गणपति आर.द्वारा अतिक्रमण की शिकायतों के मद्देनजर बांसी नगर पालिका के रामलीला मैदान, मंगल बाजार बांसी का निरीक्षण किया गया।

जिसमे उन्होंने अवैध कब्ज़ा धारियों से कब्जे को हटवाने हेतु तहसील प्रशासन वा निकाय के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश के साथ नोटिस देने हेतु कहा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा.राजा गणपति आर.के साथ मौके पर उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार यादव बांसी और मुकेश कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बांसी वा नगर वासियों के साथ काफी लोग मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि सभी अवैध कब्ज़ा धारक लोग स्वयं हीअतिक्रमण हटा ले। अन्यथा प्रशासन अपने स्तर कार्यवाही करेगा।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने रामलीला मैदान में सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया संबंधित को देते हुए कहा कि यदि समय पर कार्य नहीं हुआ तो कोई भी बक्शे नहीं जायेंगे।