सिद्धार्थ नगर – बच्चा चोरी का आरोप पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

Kapilvastupost

-जनपद सिद्धार्थनगर में एक दंपति ने पुलिस के उपर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। इसी बात को लेकर दंपति ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई।

पूरा मामला शोहरतगढ थाना क्षेत्र के खडकुय्या के एक दंपति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कहा कि बीते 11 तारीख को घर से बाहर खेल रही मेरी बेटी गायब हो गई थी। हम लोगों ने काफी तलाश किया लेकिन लड़की नही मिली जिसकी सूचना मुकाम पुलिस को दी गई पुलिस और परिजनो ने काफी कोशिश की मगर बच्ची का पता नही चला।

इसी तलाश में रात को 2 बजे लड़की बेहोशी की हालत में एक लकड़ी के ढेर पर मिली जिसको तिरपाल डाल कर छुपाया गया था।

पुलिस ने मेडिकल के नाम पर सादे स्टांप पर परिजनों का हस्ताक्षर ले लिया।लड़की के पिता का आरोप है कि बाद में पुलिस ने सादे कागज पर यह लिखा कि हम लोग मेडिकल नही कराना चाहते जो सरासर गलत है।

हम चाहते हैं कि मामले जांच हो अपराधी पकडा जाये जो मेरे गाँव का है।

इसी बात की शिकायत लेकर हम लोग पुलिस अधीक्षक से मिले उन्होंने हमारी बातों को सुना साथ ही हमारे केस को दूसरे थाने में ट्रांसफर कर दिया और हम लोगों को आश्वासन दिया कि मुजरिम बच नहीं पाएंगे आप के साथ इंसाफ होगा।

बाईट-शादाब पीड़ित पिता