सिद्धार्थ नगर – हल्लौर से बेवा अतिक्रमण हटाओ अभियान से दुकानदारों में हड़कंप

AMIR RIZVI 

डुमरियागंज, जिला प्रशासन के निर्देश पर ढेबरुआ बस्ती मार्ग स्थित बेवां से हल्लौर चौराहा तक अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की घोषणा के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को नगर पंचायत डुमरियागंज के वाहन से क्षेत्र में मुनादी कर इस अभियान की जानकारी दी गई।वहीं अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन द्वारा दिए गए अल्प समय को लेकर लोगों में काफी चिंता दिखी है।

इस संबंध में उपजिलाधिकारी डॉक्टर संजीव दीक्षित ने बताया कि हाल ही में हुए सड़क हादसों के मद्देनजर आवागमन को सुगम बनाने के लिए राजकीय राजमार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाना जरूरी है।

इसी के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित मार्ग स्थित आबादी क्षेत्र में सड़क और नाले के आसपास के क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इससे न केवल क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा होगी बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।

इस अभियान की खबर सुनकर हल्लौर, जबजौवा, सिकहरा और बेवां में दुकानदारों में काफी चिंता है। कई दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने अपनी दुकानें कई सालों से लगा रखी हैं और अचानक से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से उनका रोजगार प्रभावित होगा