डुमरियागंज – हुसैनी यूथ फाउंडेशन के तत्वाधान मे होगा जश्न मीलादुन्नबी हाई स्कूल एव इंटर के मेघावी छात्रों को किया जायेगा पुरस्कृत

AMIR RIZVI 

इन्शा अल्लाह हर साल की तरह इमसाल भी हुसैनी यूथ फाउंडेशन, हल्लौर की जानिब से शब ए 17 20 सितम्बर बरोज़ जुमा को जश्न ए मीलादुन्नबी (स0) का प्रोग्राम बारगाह ए अबू तालिब(अस) सिविल लाइन पर रखा गया है जिसमें मेहमान शायर जनाब सुहेल बस्तवी व वक़ार सुल्तानपुरी और बहुत से मेज़बान शोअराए कराम अपने अपने कलाम पेश करेंगे।

वहीँ पर बोर्ड परीक्षा 2024 में पास हुए हाईस्कूल वइण्टरमीडिएट के 3 – 3 मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा साथ ही जश्न ए ईदुल मिलादुन्नबी में अभिभावकों को प्रेरित करने के लिए बेस्ट अभिभावक के रूप में कुछ अभिभावकों को भी सम्मानित किया जाएगा ।

जो बच्चे इस साल बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट पास किए हों वो अपने मार्कशीट की फोटोकॉपी नदीम बुक डिपो पर बरोज़ जुमा 11 AM तक जमा कर दें जमा की गई मार्कशीट से ही मेरिट बनाई जाएगी|