📅 Published on: September 22, 2024
Kapilvastupost
विकास खण्ड शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेहनौली निवासी रोजगार सेवक संजय कुमार के बृहस्पतिवार को हुए आकस्मिक निधन पर प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष जफर आलम के नेतृत्व मे शनिवार को शोहरतगढ ब्लाक परिसर मे शोक सभा आयोजित किया गया।
शोक सभा मे आये प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डापवन मिश्र ने कहा कि मृतक रोजगार सेवक संजय कुमार के पीड़ित परिवार का हर संभव मदद प्रधान संघ करेगा।
शोक सभा मे खण्ड विकास अधिकारी यशोवर्धन सिंह के साथ ब्लाक के कर्मचारीगण व ब्लाक के ग्राम प्रधान सहित रोजगार संघ के ब्लाक अध्यक्ष विजय दूवे ने दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा के शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किये।
इस दौरान प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष डा पवन मिश्र, ब्लाक अध्यक्ष जफर आलम, खण्ड विकास अधिकारी यशोवर्धन सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी राम स्वरुप गुप्त, लालचन्द चौधरी, अजय भारतीय, टी०ए० शिवपूजन, पियूष मिश्र, पशुपति चौधरी, ग्राम प्रधान सुनील सिंह, पिन्टू पटेल, अजय चौहान, सुबाष यादव, विनोद शर्मा, ओमप्रकाश यादव, अजय मिश्र, अब्दुल अजीज, सिकंदर यादव ,हरिनरायन के साथ रोजगार संघ के ब्लाक अध्यक्ष विजय दूवे, राजेश शुक्ल सुबाष यादव आदि लोग मौजूद रहे।