सिद्धार्थ नगर – एग्रीस्टैक खरीफ सर्वे में उत्तर प्रदेश में 2 रैंक पर रहे लेखपाल नवीन चौधरी सी डी ओ ने किया सम्मानित

 

सुनील श्रीवास्तव

सिद्धार्थनगर, एग्रीस्टैक खरीफ सर्वे में उत्तर प्रदेश में दूसरा रैंक हासिल करने में सफल रहे सिद्धार्थ नगर जिला इटवा तहसील के नवीन चौधरी लेखपाल आपको बता दे की उत्तर प्रदेश सरकार के इस योजना को गंभीरता से लेते हुए एग्रीस्टैक खरीफ सर्वे उत्तर प्रदेश में दूसरा रैंक हासिल करने पर संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में तहसीलदार और उपजिलाधिकारी की उपस्थिति में मुख्य विकास अधिकारी जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा लेखपाल नवीन चौधरी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं नवीन चौधरी ने कहा कि एग्रीस्टैक योजना का उद्देश्य किसानों को केंद्र व राज्य की सभी योजनाओं का लाभ दिलाया और इससे जुड़ी प्रक्रिया को आसान बनाना है। इसमें किसानों को सस्ता ऋण उपलब्ध करना, उच्चगुणवत्ता वाले कृषि इनपुट से लेकर उनकी बाजार तक की पहुंच को सुविधाजनक बनाना शामिल है।