📅 Published on: September 22, 2024
पिछले दिनों बेवा में हुवे भयंकर एक्सीडेंट में एक महिला और बच्चे की मृत्यु के बाद स्थानीय नागरिकों ने विरोध दर्ज कराया था जिसके मद्देनजर इस बात कि समभावना प्रबल हो गयी थी कि शीघ्र ही प्रशासन कोई बड़ा कदम उठा सकता है |
amir rizvi
डुमरियागज। के हल्लौर और बेवा मे अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन द्वारा स्पेशल अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। डुमरियागंज उप जिलाधिकारी द्वारा पूर्ब मे निरीक्षण किया गया था। सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण पर अधिकारियो को करवाई के लिए निर्देशित किया गया था।
शनिवार को डुमरियागंज बस्ती रोड हल्लौर और बेवा के पास सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण करने वाले लोगों पर डीएम द्वारा कार्रवाई का निर्देश उप जिला अधिकारी को देने के बाद और तहसील द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत लोगों से सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाया गया उसके बाद प्रशासन द्वारा जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली से मलबे को हटाया गया ।
रविवार को सुबह से ही प्रशासन हरकत में आ गया पूर्व में बार-बार सूचना देने के बाद भी अतिक्रमण न हटने की वजह से अतिक्रमण अभियान चलाया गया जेसीबी व दर्जनों कर्मचारियों द्वारा अतिक्रमण अभियान चलाकर दर्जनों दुकान का टीन सेट को तोड़ दिया गया।
इस दौरान तामशगीर हजारों की संख्या में सड़कों पर दिखाई दिए।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहे।अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान काफी देर तक हल्लौरऔर बेवा मे करवाई देख ज्यादातर लोगों की सटर बंद देखने को मिला।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी डॉ संजीव दीक्षित, पुलिस क्षेत्र अधिकारी डुमरियागंज सतीश पांडे, तहसीलदार डुमरियागंज रवि यादव और आधिकारिक कर्मचारी गढ़ मौजूद थे|