सिद्धार्थ नगर – विधायक विनय वर्मा ने पकडीहवा में 26 लाख रुपए की लागत से बनने वाले मनरेगा पार्क का किया भूमि पूजन

kapilvastupost 

विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के बढ़नी ब्लाक अंतर्गत ग्राम  पकड़िहवा में 26 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय मनरेगा पार्क के भूमि पूजन कार्यक्रम में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने विधिवत पूजा पाठ कर ईट रख भूमिपूजन किया |

उपस्थित जनता को संबोधित करते हुवे विधायक ने कहा हमारे विधानसभा को समर्पित यह विकास कार्य बदलते शोहरतगढ़ की तस्वीर पेश कर रही है। सुरक्षित व स्वस्थ शोहरतगढ़ के लिए संकल्पित डबल इंजन की सरकार के ऐसे पहल की सराहना करता हूँ तथा इस विकास कार्य से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।

इस दौरान डीडीओ जीपी कुशवाहा, बीडीओ श्याम मुरली मनोहर मिश्र, ग्राम प्रधान यशोदानंदन मिश्र, सचिव रविकांत यादव, पूर्व प्रधान सोहन यादव, प्रदीप कमलापुरी,अजय वरुण, रामदास मौर्य, आकाश गुप्ता,आशीष अग्रहरि,विवेक गुप्ता, विष्णु सिंह, अखिलेश पाण्डेय, श्यामू गुप्ता, रत्नेश सोनी,विजय गुप्ता आदि देवतुल्य जनता-जनार्दन मौजूद रहे।